भटनी। क्षेत्र में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल कर कुछ युवक, युवतियों और महिलाओं को बैग और झोले में शराब लेकर रेलवे स्टेशन की तरफ जाते दिखाया जा रहा है। दावा है कि यह लोग शराब की खेप लेकर ट्रेन से बिहार में तस्करी का काम कर रहे है। हालांकि वायरल वीडियो की संवाद न्यूज एजेंसी पुष्टि नहीं करता है। वहीं जीआरपी ने वायरल वीडियो के दावे को खारिज कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, भटनी के एक शराब की दुकान पर स्थानीय युवकों ने कुछ युवकों, युवतियों और महिलाओं को बैग और झोले में शराब ले जाते देखा। युवकों ने उनका पीछा किया तो सभी रेलवे स्टेशन के तरफ शराब ले जाते देखे गए। स्थानीय लोगों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इस संबंध में जीआरपी एसओ भटनी के बीई राजभर ने बताया कि शिकायत मिली थी। मामले की जांच कराने पर ट्रेनों में किसी यात्री के पास से शराब बरामद नहीं हुई। संवाद