फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: ट्रेन के इंजन पर रील बनाती युवती का वीडियो वायरल

Sat, 14 Nov 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। सोशल मीडिया पर लोकप्रियता पाने के लिए रील बनाने का चलन अब रेलवे स्टेशन तक पहुंच गया है। रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंजन और रेलवे ट्रैक पर युवती के रील बनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
विज्ञापन

वीडियो सामने आने के बाद आरपीएफ हरकत में आ गया है। आरपीएफ ने मामले का संज्ञान लेते हुए युवती की पहचान करने का प्रयास शुरू कर दिया है। हालांकि, संवाद न्यूज एजेंसी वायरल वीडियो की पुष्टि नही करती है।
वायरल वीडियो में युवती ट्रेन के इंजन और रेलवे ट्रैक पर रील बनाती दिखाई दे रही है।
रेलवे परिसर में इस तरह की गतिविधियों को सुरक्षा की दृष्टि से गंभीर माना जाता है। ट्रेन के इंजन और रेलवे ट्रैक के आसपास बिना अनुमति पहुंचना न केवल रेलवे नियमों के विरुद्ध हो सकता है, बल्कि इससे संबंधित व्यक्ति की सुरक्षा के साथ रेल परिचालन पर भी खतरा पैदा हो सकता है। आरपीएफ निरीक्षक डीके राय ने बताया कि वीडियो को संज्ञान में लेकर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें