फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: धमकी भरे संदेश भेजने के आरोप में नामजद रिपोर्ट दर्ज

Sat, 14 Nov 2026 12:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। क्षेत्र की एक महिला को व्हाट्सएप पर धमकी देने के मामले में पुलिस ने शुक्रवार को एक नामजद और अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। आरोपी बिहार के सिवान जिले के गुठनी का रहना वाला है। भटनी थाना क्षेत्र के जगरनाथ छपरा गांव निवासी निशा राय ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि कुछ दिनों से उनके मोबाइल पर अलग-अलग नंबरों से व्हाट्सएप कॉल और धमकी भरे संदेश आ रहे हैं। उन्होंने सिवान जिले के गुठनी निवासी एक परिचित पर धमकी देने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

पुलिस ने गुठनी निवासी अनिशा राय और एक अज्ञात पर प्राथमिकी दर्ज की है। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें