फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूल्हे और बरातियों के लिए नहीं मिल रहीं गाड़ियां

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हे और बरातियों के लिए नहीं मिल रहीं गाड़ियां
विज्ञापन

देवरिया। चुनाव में वाहनों का अधिग्रहण होने के चलते लग्न में बरातियों के लिए वाहनों का संकट खड़ा हो गया है। उन लोगों की चिंता बढ़ गई है, जिनके घर से बरात निकलने वाली है। वाहनों की व्यवस्था करने में ट्रवेल्स एजेंसी वाले भी परेशान हैं।
विधानसभा चुनाव के शोर के बीच लग्न भी तेज है। परिवहन विभाग, अधिकांश प्राइवेट वाहन स्वामियों को नोटिस भेजकर वाहनों के अधिग्रहण की सूचना दी है। सख्त हिदायत है कि वाहनों को कहीं बुक न किया जाए। वाहनों को चुनाव के समय भेजने के लिए कहा गया है। वाहन न उपलब्ध कराने पर एफआईआर दर्ज होने के डर से वाहन स्वामी सहमे हैं। ऐसे में शादी की तैयारी में लगे लोगों को बरातियों के लिए वाहन न मिलने की समस्या का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

विधानसभा चुनाव में विभिन्न दलों के प्रत्याशियों ने प्राइवेट गाड़ियों को चुनाव-प्रसार के लिए बुक कर लिया है। उधर, जिले से पुलिस बल को दूसरे जिले में भेजने के लिए निजी और अनुबंधित बसें लगाई गई हैं। छह फरवरी से मार्च के प्रथम सप्ताह तक शादी के लिए शुभ मुहूर्त है। जिनके घर शादी तय है, वे पूरी तैयारी में जुटे हैं। बरातियों को आने-जाने में कोई दिक्कत न हो, उसके लिए वाहनों की काफी संख्या में बुकिंग भी करा ली गई है।
अब ट्रवेल्स एजेंसी संचालक चुनाव का हवाला देते हुए वाहन उपलब्ध कराने से कन्नी काट रहे हैं। इनकी भी मजबूरी है कि जिन वाहन स्वामियों से वाहन बुक करने के लिए कर रहे, वे इंकार कर दे रहे हैं। यहां तक कि स्कूल-कॉलेज की बसें और अन्य छोटे-बड़े वाहनों का अधिग्रहण कर लिया गया है। इससे बरातियों को ले जाने के लिए बसों का टोटा पड़ गया है।
तीन हजार वाहनों का किया गया अधिग्रहण
देवरिया। विधानसभा चुनाव को सकुशल संपन्न कराने के लिए परिवहन विभाग ने छोटे-बड़े तीन हजार वाहनों का अधिग्रहण किया है। चुनाव के लिए 600 भारी वाहन और 650 हल्के वाहनों की जरूरत है। उसके लिए निर्वाचन विभाग ने संभागीय परिवहन से वाहन उपलब्ध कराने के लिए मांग की है।
फरवरी में अधिक हैं शादियां
देवरिया। जिस दिन जिले में मतदान होना है, उस दिन भी तेज लग्न है। इससे पहले फरवरी माह में 6,7,9,10,11,12,18,19 20, 22 को शादी का शुभ मुहूर्त होने के कारण लोगों ने पहले से ही वाहनों की बुकिंग कर रखी है।
विज्ञापन

करीब तीन हजार वाहन स्वामियों को वाहनों के अधिग्रहण का नोटिस पुलिस के माध्यम से भेजा जा चुका है। इसमें जितने वाहनों की जरूरत पड़ेगी, उनका इस्तेमाल किया जाएगा।
- राजीव चतुर्वेदी, एआरटीओ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें