फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: विवादित जमीन पर चलाई गाड़ी, विरोध पर सेवानिवृत्त सैनिक की पीट कर हत्या

Tue, 29 Jul 2025 12:04 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
रामदयाल कुशवाहा की फाइल फोटो
विज्ञापन
देवरिया : प्रधान व उसके बेटे समेत पांच पर हत्या का केस
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
रुद्रपुर (देवरिया)। कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर गांव में सोमवार दोपहर विवादित जमीन पर गाड़ी चलाने को लेकर दो पक्षों में खूनी संघर्ष हो गया। इसमें सेवानिवृत्त सैनिक रामदयाल कुशवाहा (60) की पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे अमित की तहरीर पर पुलिस ने देर शाम ग्राम प्रधान रामआशीष निषाद उसके बेटे विजय के अलावा रामजीत निषाद, रामप्रकाश और राजा चौहान के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। पुलिस एक व्यक्ति को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

फतेहपुर गांव निवासी रामदयाल वर्ष 2002 में भारतीय सेना से सेवानिवृत्त हुए थे। उनके घर के सामने की जमीन को लेकर पड़ोसी ग्राम प्रधान रामआशीष निषाद से विवाद है। जमीन के बगल से रास्ता है। सोमवार दोपहर उस रास्ते से जाने के दौरान प्रधान की गाड़ी का पहिया विवादित जमीन में फंस गया। रामदयाल ने विरोध किया तो प्रधान और उसके बेटे विजय और अन्य ने लाठी-डंडे से उनपर हमला कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस गंभीर हालत में रामदयाल को सीएचसी ले गई, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मामले की जानकारी होने पर एएसपी एके वर्मा, एसडीएम हरिशंकर लाल भी मौके पर पहुंच गए। एएसपी ने बताया कि बेटे की तहरीर पर मुख्य आरोपी ग्राम प्रधान व बेटे समेत पांच लोगों पर हत्या का केस दर्ज किया गया है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें