फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत

Mon, 28 Jul 2025 11:59 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भटनी। थाना क्षेत्र के परसौनी पुल के पास सोमवार को अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार की मौत हो गई। वह रिश्तेदारी में किसी के तबीयत खराब होने पर मिलकर घर लौट रहा था।
इसकी जानकारी पर परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। जानकारी के अनुसार, भटनी के पुरनाछापर गांव निवासी बैजनाथ यादव (51) क्षेत्र के एक स्कूल में वाहन चलाते थे।
विज्ञापन

सोमवार को सलेमपुर क्षेत्र में एक रिश्तेदार की तबीयत खराब होने पर वह मिलने गए थे। लौटते वक्त दोपहर में परसौनी पुल के पास तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इससे वह असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें सीएचसी भटनी पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद मृत घोषित कर दिया। हादसे की सूचना मिलते ही परिवार में चीख -पुकार मच गई। पत्नी उषा देवी, चार पुत्रियां और एक पुत्र अवनीश का रो-रो कर बुरा हाल है।
प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र सिंह ने बताया कि सड़क हादसे में अधेड़ की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें