फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मनमानी तरीके से दुकान लगाने के विरोध में सब्जी फुटकर विक्रेताओं ने किया प्रदर्शन

Wed, 12 Nov 2025 12:39 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
मनमानी करने वाले सब्जी विक्रेताओं के ​खिलाफ तहसील में प्रदर्शन करते सब्जी के फुटकर विक्रेता। सं
विज्ञापन
सलेमपुर। सब्जी मंडी के फुटकर व्यापारियों ने मंगलवार की सुबह सीओ दफ्तर पर विरोध प्रदर्शन किया। वे उच्चाधिकारियों के आदेश की अवहेलना का आरोप लगाते हुए कुछ फुटकर सब्जी विक्रेताओं के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग कर रहे थे।
विज्ञापन

गांधी चौक से रेलवे स्टेशन तक सुबह सड़क पर सब्जी की फुटकर दुकानें लगने से काफी जाम लगता था। कुछ दिन पहले जाम में फंसने के बाद एक युवक ने अपनी बहन को गोद में उठाकर पैदल अस्पताल जाते वक्त सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो गया। जिसे गंभीरता से लेते हुए एसडीएम दिशा श्रीवास्तव ने सब्जी के थोक और फुटकर विक्रेताओं के साथ बैठक की।
इसमें फुटकर विक्रेताओं ने खुद एक साथ खड़ा होकर सड़क पर लग रहीं दुकानों का विरोध करते हुए मंडी के अंदर दुकानें लगाने की बात कही। साथ ही कुछ फुटकर विक्रेताओं का नाम बताया था जो व्यवस्था में अड़चन उत्पन करते हैं लेकिन प्रशासन ने इसे गंभीरता से नहीं लिया और इसका नतीजा रहा कि व्यापारियों की तरफ से बताए गए लोगों की ओर से जबरन माल गोदाम वाले रोड पर सब्जी की फुटकर दुकानें लगानी शुरू कर दी गई।
विज्ञापन

इससे नाराज अन्य मंडी के फुटकर विक्रेताओं ने मंगलवार को मंडी से प्रदर्शन करते हुए तहसील परिसर पहुंचे जहां एसडीएम की गैर मौजूदगी में सीओ मनोज कुमार को शिकायतीपत्र देकर उच्च अधिकारियों की तरफ से बनाए गए नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
मामले को गंभीरता से लेते हुए सीओ मनोज कुमार ने तत्काल कोतवाल महेंद्र चतुर्वेदी को फोन कर नियम का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया। इस दौरान शमशेर अली, राजकुमार गुप्ता, धर्मेंद्र यादव, श्यामजी गुप्ता, श्याम सुंदर, शिवकुमार मौजूद रहे।


.............
कोट
सब्जी के फुटकर विक्रेताओं की तरफ से शिकायत मिली है कि कुछ लोग फिर सड़क के किनारे सब्जी की फुटकर दुकानें लगाने लगे हैं। इससे आवागमन में बाधा उत्पन्न हो रही है। इसके लिए पुलिस को निर्देश दिया गया है कि नियम का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई करें।
विज्ञापन

-दिशा श्रीवास्तव, एसडीएम सलेमपुर
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें