फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेकाबू बाइक बिजली के पोल से टकराई, युवक की मौत

Thu, 06 Nov 2025 11:30 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रामपुर कारखाना। अनियंत्रित बाइक बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में कौला छापर गांव निवासी अजीत की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार, रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कौला छापर गांव निवासी अजीत 18 वर्ष पुत्र रामाश्रय और मोनू 20 वर्ष पुत्र हीरालाल बाइक से जिला मुख्यालय से घर वापस आ रहे थे।
अभी दोनों डुमरी पांडे चक मार्ग के मझरटिया गांव के पास पहुंचे थे कि बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे बिजली के खंभे से टकरा गई। हादसे में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन

राहगीरों ने दोनों को सरकारी एंबुलेंस से महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज भिजवाए। जहां अजीत की हालात सीरियस देख चिकित्सकों ने बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर के लिए रेफर कर दिया। इसी दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

मौत की जानकारी मिलते ही पिता रामाश्रय, मां धुरपति, भाई अजय और छोटू दहाड़े मार कर रोने लगे। थानाध्यक्ष अभिषेक राय ने बताया कि घायलों को जिला अस्पताल भेजा गया था जहां एक की मौत की सूचना है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें