फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में तीन दिन से अल्ट्रासाउंड ठप, मरीज परेशान

Sat, 25 Jan 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में रेडियोलाॅजिस्ट की कमी का खामियाजा मरीजों को भुगतना पड़ रहा है। एक रेडियोलाॅजिस्ट के न्यायालय कार्य के लिए जाने की वजह से तीन दिन से अल्ट्रासाउंड जांच ठप है। इससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा। पेट दर्द होने पर उसी दिन जांच नहीं हो पा रही है। दूर-दराज से आए पीड़ितों को निराश होकर लौटना पड़ रहा है। जांच न होने के चलते मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। कुछ को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा। जिससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है।
विज्ञापन

महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज शुरू होने के बाद लगा कि अब इलाज व जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, लेकिन साढ़े तीन साल बाद भी संसाधनों का अभाव है। अस्पताल में मरीजों की भीड़ बढ़ी है। रेडियोलाजिस्ट के न्यायालय कार्य व अवकाश पर जाने से मरीजों को दिक्कत हो रही है। बुधवार से ओपीडी से मरीज के जांच के लिए केंद्र पर पहुंचने पर पता चल रहा है कि जांच नहीं हो पाएगी। शुक्रवार को भी रही हाल रहा, जिससे मरीजों को निराश होकर लौटना पड़ा। जरूरी होने पर कुछ मरीजों को निजी सेंटरों का सहारा लेना पड़ा। इसके लिए उन्हें छह से आठ सौ रुपये कीमत चुकानी पड़ रही है। शहर के नई कालोनी की मधु पेट में दर्द से परेशान होने पर अस्पताल पहुंची थीं। ओपीडी में डॉक्टर ने अल्ट्रासाउंड कराने को कहा। वह केंद्र पर पहुंचीं तो जांच ठप होने की जानकारी मिली। इसके बाद परिजन प्राइवेट में मरीज को लेकर चले गए। बैतालपुर क्षेत्र के सोपरी की अनिता देवी को लौटना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें