फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सर्वर खराब, मैनुअल हुआ रजिस्ट्रेशन

Sat, 25 Jan 2025 12:50 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज में सर्वर में गड़बड़ी से शुक्रवार को पैथोलाॅजी के सैंपल कलेक्शन सेंटर पर कार्य बाधित रहा। पूरे दिन मैनुअल रजिस्ट्रेशन कर किसी तरह सैंपल लिया गया, जिससे कर्मचारी परेशान रहे, वहीं काउंटर के बाद लंबी कतार रही, जिससे मरीजों को दिक्कत हुई, उन्हें दो से तीन घंटे से अधिक इंतजार करना पड़ा, जबकि बृहस्पतिवार को दिए सैंपल का रिपोर्ट भी नहीं मिला। इसके लिए मरीज व तीमारदार को परेशानी का सामना करना पड़ा। लंबी कतार देख करीब 60 से अधिक लोग वापस लौट गए।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में आए दिन सर्वर में खराबी की समस्या से जूझना पड़ रहा है। कभी सर्वर फेल तो कभी इंटरनेट स्लो चलने से दिक्कत हो रही है। शुक्रवार को सुबह आठ बजे कर्मचारी पहुंचे और कंप्यूटर आन किए तो सर्वर काम नहीं कर रहा था। कुछ देर तक इंतजार किए कि ठीक हो जाएगा। इसके बाद गड़बड़ी दूर करने के लिए काफी मशक्कत किए, लेकिन कामयाबी नहीं मिली। इधर ओपीडी से मरीज सैंपल देने के लिए पहुंचने लगे। दोपहर ढाई बजे तक मात्र 130 लोगों का रजिस्ट्रेशन हो सका था, जबकि कंप्यूटर से करीब तीन सौ से अधिक मरीजों का रजिस्ट्रेशन हो जाता था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें