फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अल्ट्रा साउंड जांच ठप, मरीज परेशान

Sat, 09 Dec 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
अल्ट्रा साउंड जांच ठप, मरीज परेशान
विज्ञापन


देवरिया। मेडिकल कॉलेज में अल्ट्रा साउंड जांच तीन दिन से ठप है। इसके चलते मरीजों को जांच के लिए भटकना पड़ रहा है। कुछ लाेगों को बाहर से जांच करानी पड़ रही है। इससे उन पर आर्थिक बोझ पड़ रहा है। रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से यह दिक्कत आई है।
विज्ञापन

मेडिकल काॅलेज में दो रेडियोलाजिस्ट हैं। एक पुरुष और एक महिला अस्पताल में जांच करते हैं। ओपीडी के विभिन्न विभागों से हर रोज करीब साठ मरीजों को अल्ट्रा साउंड जांच के लिए डॉक्टर भेजते हैं। रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से मरीजों को दिक्कत होती है। पुरुष अस्पताल में तैनात रेडियोलाजिस्ट बुधवार से अवकाश पर हैं। हर रोज करीब साठ मरीजों को जांच केंद्र से निराश होकर लौटना पड़ रहा है। तीन दिन बाद रेडियोलाजिस्ट के आने पर जांच शुरू होगी। जरूरी होने पर कुछ मरीजों को निजी सेंटरों से जांच करानी पड़ रही है। इसके लिए उन्हें छह से आठ सौ रुपये कीमत चुकानी पड़ती है। सीएमएच डॉ. एचके मिश्रा ने बताया कि रेडियोलाजिस्ट के अवकाश पर जाने से दिक्कत आई है। जल्द समस्या का समाधान हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें