फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए भिड़ीं दो महिलाएं

Fri, 23 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के भरौली चौराहे पर बृहस्पतिवार को प्राथमिकी दर्ज कराने की बात पर दो महिलाओं में विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों के बीच गाली-गलौज और मारपीट शुरू हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन

भरौली गांव निवासी गुड्डी देवी पत्नी वृद्धिचंद प्रसाद और शीला देवी पत्नी श्रवण चौहान के बीच लंबे समय से विवाद चल रहा है। बृहस्पतिवार को भी दोनों में कहासुनी के बाद मारपीट हो गई। इंस्पेक्टर बीबी राजभर ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कराने को लेकर दोनों महिलाएं भिड़ गई थीं। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें