फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया डिपो में संविदा चालकों के 46 पदों पर भर्ती, 27 से लगेंगे कैंप

Fri, 23 Oct 2026 12:16 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। परिवहन निगम के देवरिया डिपो में संविदा चालकों के रिक्त 46 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया 27 अक्तूबर से शुरू होगी। इसके लिए जिले के विभिन्न स्थानों पर कैंप लगाए जाएंगे।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक पारस नाथ ने बताया कि भर्ती के लिए 27 अक्तूबर को लार, 31 अक्तूबर को खुखुंदू चौराहा, तीन नवंबर को मइल चौराहा, पांच नवंबर को रुद्रपुर बस स्टेशन और 13 नवंबर को करूअना चौराहे पर कैंप लगाया जाएगा।
इसी तरह 17 नवंबर को भटनी बाजार, 20 नवंबर को सोहनपुर इंटर कॉलेज, 23 नवंबर को बंगरा बाजार, 27 नवंबर को नवलपुर चौराहा और 30 नवंबर को सेवायोजन कार्यालय परिसर स्थित देवरिया आईटीआई में भर्ती शिविर आयोजित होगा।
विज्ञापन

सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक ने बताया कि बसों की उपलब्धता के अनुसार रिक्त पदों की संख्या घटाई या बढ़ाई जा सकती है।
संविदा चालक पद के लिए अभ्यर्थी का कम से कम आठवीं पास होना अनिवार्य है। उसके पास दो वर्ष पुराना भारी वाहन चलाने का वैध ड्राइविंग लाइसेंस होना चाहिए। अभ्यर्थी की आयु 23 वर्ष छह माह और लंबाई पांच फुट तीन इंच होनी चाहिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें