फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देसी शराब बरामद दो तस्कर गिरफ्तार

Fri, 21 Nov 2025 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया/ सोनपुर। एक स्कार्पियो में रखकर बिहार भेजी जा रही 139 पेटी अवैध देसी शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है। खामपार पुलिस ने उन्हें आबकारी एक्ट के तहत केस दर्ज कर न्यायालय में हाजिर किया, जहां से जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

खामपार एसओ प्रदीप अस्थाना ने बताया कि सरयां बाजार के पास से एक स्कॉर्पियो गाड़ी से शराब तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस टीम ने संदिग्ध वाहन को रोककर तलाशी ली तो उसमें 139 पेटी अवैध देसी शराब लदी थी जो बिहार भेजी जा रही थी। गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान बिहार के गोपालगंज जिले के फुलवरिया थाना क्षेत्र के रामपुर कला मजीरवा निवासी विकास कुमार पुत्र हरिशंकर सिंह तथा भटनी थाना क्षेत्र के नोनापार निवासी चंदन विश्वकर्मा पुत्र सीता शरण विश्वकर्मा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें