फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बिना मान्यता के संचालित दो विद्यालय बंद कराए गए

Thu, 07 May 2026 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। क्षेत्र में बिना मान्यता के चल रहे विद्यालयों की बृहस्पतिवार को जांच से हड़कंप मच गया। खंड शिक्षा अधिकारी ने गैर मान्यता प्राप्त दो विद्यालयों को बंद कराकर वहां पढ़ रहे बच्चों का पास के सरकारी विद्यालयों में नाम लिखाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी राजकिशोर सिंह सबसे पहले बाबा कल्पनाथ संत निरंकारी विद्यालय बौरडीह पहुंचे। वहां कक्षा एक से आठ तक की मान्यता थी, पर कक्षा नौ से 12 तक की चलाई जा रही थीं। इस पर उन्होंने विद्यालय संचालक को नोटिस जारी किया और शपथ पत्र के साथ विद्यालय बंद करने के निर्देश दिए।
इसके बाद मां गायत्री देवी कनिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बौरडीह में जांच की गई। वहां कक्षा एक से पांच तक संचालन हो रहा था। इसे भी तुरंत बंद कराते हुए संचालक को नोटिस दिया गया। दोनों विद्यालयों की शिकायत जनसुनवाई पोर्टल पर भी हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

खंड शिक्षा अधिकारी ने कहा कि दोबारा ऐसा करने पर आर्थिक दंड के साथ संचालक पर प्राथमिकी भी दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें