देसही देवरिया। हेतिमपुर में एक महिला से पता पूछने के नाम पर पास में बुलाकर बाइक सवारों सोने की चेन छीन कर भाग गए। पीड़िता ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
महुआडीह थानाक्षेत्र के हेतिमपुर कस्बा में एक बाइक पर सवार दो युवक ने एक महिला को रोक कर रास्ता पूछा। इतने में पीछे बैठे दूसरे युवक ने महिला के गले से सोने की चेन खींच ली। शोर सुनकर मौके पर लोग जुटते, तक तक बाइक सवार भाग निकले। पीड़ित महिला ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। महुआडीह थाने के प्रभारी एसओ दिग्विजय सिंह ने बताया कि यह मामला थाने तक नहीं आया है।