खुखुंदू। थाना क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव के आदित्य तिवारी की बभनौली गांव के समीप घेरकर की गई पिटाई में दो और युवकों का चालान किया गया। हालांकि इससे पहले भी पुलिस ने तीन का चालान किया है। उधर, पुलिस ने दो और अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में तीन का चालान किया है। खुखुंदू क्षेत्र के बासुदेवपुर गांव निवासी आदित्य तिवारी को बीते एक सप्ताह पहले रात में बर्थडे पार्टी से लौटते समय रास्ते में घेरकर 10-12 युवकों ने बेरहमी से पिटाई की थी, जिसमें पुलिस आदित्य के पिता की तहरीर पर छह नामजद समेत अन्य अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी। इधर, पुलिस ने पहले तीन आरोपियों का चालान किया है, जबकि रविवार को फिर मझवलिया गांव निवासी पन्नेलाल यादव पुत्र रामआसरे यादव और गोविंद पुत्र रामअशीष को हिरासत में लेकर चालान किया है।
इसके अलावा पुलिस ने महुई संग्राम गांव में रमेश मिश्रा पुत्र स्व. चंद्रशेखर मिश्रा और कन्हैया गोड़ पुत्र सिद्धु गोड़ के बीच हुए विवाद में दोनों को हिरासत में ले लिया। वहीं शेरवां बभनौली गांव में हुए विवाद में सुदामा चौहान पुत्र रामदुलार चौहान को हिरासत में लेकर सभी का चालान किया है। एसओ दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि पांच आरोपियों का भारतीय न्याय संहिता के तहत शांतिभंग में चालान किया गया है। संवाद