बखरा (देवरिया)। गोरखपुर-देवरिया मुख्यमार्ग पर नौगांवा मोड़ के समीप मंगलवार की देर शाम एक जानवर को बचाने के प्रयास में बाइक अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।
गोरखपुर जिले के एम्स थाना अंतर्गत ग्राम भत्ता कूड़ाघाट निवासी रवि निषाद (18) पुत्र राजू निषाद अपने बगल के रहने वाले चंद्रेश निषाद (20) पुत्र सुभाष निषाद के साथ किसी काम से मंगलवार को गौरी बाजार आए थे। देर शाम बाइक से वापस जा रहे थे। इसी बीच भटौली बुजुर्ग नौगांवा मोड के समीप एक जानवर को बचाने के प्रयास में उनकी बाइक अनियंत्रित होकर आगे जा रही एक ट्रक के पीछे टकरा गई।
हादसे में रवि निषाद को सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोट लगी है। चंद्रेश का एक पैर और हाथ फ्रैक्चर हो गया है। संवाद