देवरिया। सदर कोतवाली क्षेत्र के भीखमपुर रोड पर रविवार को कुछ हमलावरों ने एक युवक की पिटाई कर दी, जिससे वह घायल हो गया। मनबढ़ों ने उसकी बाइक भी क्षतिग्रस्त कर दी।
जानकारी के अनुसार, मारपीट के दौरान हमलावर धारदार हथियार लहरा रहे थे, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई। घायल युवक किसी तरह जान बचाकर मौके से भागा और अपने साथियों को फोनकर घटना की जानकारी दी। तब तक आरोपी मौके से फरार हो चुके थे। सूचना मिलते ही सदर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त बाइक को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी।
इस संबंध में सदर कोतवाल विनोद सिंह ने बताया कि सूचना पर पुलिस टीम मौके पर गई थी। मामले की जांच की जा रही है। शिकायत मिलने पर आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। संवाद