फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर हादसे में राजगीर समेत दो की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर हादसे में राजगीर समेत दो की मौत
विज्ञापन

देवरिया। देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर आईटीआई चौराहे के पास रविवार को वाहन की चपेट में आने से राजगीर समेत दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। वाहन सवार मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

सदर कोतवाली के अगस्तपार निवासी हरिनारायण प्रसाद (50) राजगीर थे। सुबह सोंदा में किसी के यहां काम करने गए थे। दोपहर में वह मिश्रौलिया गांव के सतहवा टोला निवासी मुन्ना चौहान (30) के साथ चौराहा स्थित एक दुकान पर चाय पीने गए थे। दुकान से लौटते समय दोनों लोग देवरिया-सलेमपुर मार्ग पार कर रहे थे। इसी बीच सलेमपुर की तरफ तेज रफ्तार से जा रही कार ने एक बाइक पर सवार तीन लोगों को चपेट में लेते हुए सड़क पार कर रहे हरिनरायण और मुन्ना को भी चपेट में ले लिया। बाइक पर सवार पिपरा चंद्रभान गांव निवासी विशाल (15), हरिनारायण और मुन्ना गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने तीनों को जिला अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने विशाल और हरिनारायण को मृत घोषित कर दिया। घटना की जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। परिवार के सदस्य व बड़ी संख्या में ग्रामीण जिला अस्पताल की इमरजेंसी पर पहुंच गए। महिलाएं दहाड़ मार रही थीं। लोग उन्हें ढांढस बंधाने व समझाने में लगे थे। कोतवाली व जेल पुलिस चौकी के सुरक्षा कर्मी मौके तथा इमरजेंसी पर पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें