फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवरिया- बरहज मार्ग पर ट्रक की चपेट से बाइक सवार बुआ-भतीजे की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया- बरहज मार्ग पर ट्रक की चपेट से बाइक सवार बुआ-भतीजे की मौत
विज्ञापन

देवरिया/गड़ेर। देवरिया-बरहज मार्ग पर भलुअनी थाना क्षेत्र के बारीपुर गांव के पास ट्रक की चपेट में आने से मंगलवार की सुबह बाइक सवार बुआ और भतीजे की मौत हो गई। दोनों जिला मुख्यालय से घर जा रहे थे। घटना की जानकारी मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
भलुअनी थाना क्षेत्र के पिपराखेमरकरन गांव निवासी विमलेश चौहान (22) कानपुर में प्राइवेट नौकरी करते थे और बुआ के परिजन भी वहीं रहते हैं। मंगलवार की सुबह विमलेश ट्रेन से बुआ कलावती देवी देवी के साथ सदर स्टेशन पहुंचे। वहां से बाइक पर सवार दोनों घर के लिए निकले। देवरिया-बरहज मार्ग पर बारीपुर गांव के ईंट-भट्ठे के पास सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए। मौके पर ही कलवाती देवी (60) की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल विमलेश को आसपास के लोगों ने पुलिस के सहयोग से जिला अस्पताल पहुंचाया। जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। यह खबर जब घर पहुंची तो परिवार में कोहराम मच गया। मौके से ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाइक की चपेट में आने से दो लोग घायल
बघौचघाट। बिहार के कटेया निवासी राजीव वर्मा (35) बाइक से सोमवार की रात देवरिया जा रहे थे। बघौचघाट के बजरहां गांव के समीप बजरहां गांव निवासी साबिर सिद्दीकी सड़क पार करते समय अनियंत्रित बाइक की चपेट में आ गए। दोनों व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। ग्रामीणों ने घायलों को कस्बा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें