फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमीन के विवाद में मारपीट, महिलाएं घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
जमीन के विवाद में मारपीट, महिलाएं घायल
विज्ञापन

प्रतापपुर। खामपार थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बंगरुआ में सोमवार की रात जमीन के विवाद दो पट्टीदार भिड़ गए। इसमें एक पक्ष की महिलाएं घायल हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन

थाना बनकटा निवासी कृष्णा गुप्ता की जमीन खामपार थाना के श्रीरामपुर हरेराम चौराहा भवानीछापर रोड पर है। वहीं इनके दूसरे पट्टीदार बाबूलाल गुप्ता की भी जमीन है। जमीन के एक हिस्से का पिछले कई वर्षों से न्यायालय में विवाद चल रहा है। आरोप है कि इसी विवाद में सोमवार की रात बाबूलाल गुप्ता पक्ष के लोग हथियारों से लैस होकर ट्रैक्टर लेकर आए और विवादित जमीन की जुताई करने लगे। उस दौरान घर के पुरुष शादी समारोह में गए थे। सूचना पाकर कृष्णा गुप्ता के घर की महिलाएं मौके पर पहुंच गईं। वे शोर मचाने लगीं तो दूसरे पक्ष के लोगों ने उनकी पिटाई कर दी। शोर सुनकर चौराहे के लोग इकट्ठा हो गए तो दूसरे पक्ष के लोग भाग गए। घायल महिलाओं व लड़कियों का इलाज निजी चिकित्सक के यहां कराया गया। इस संबंध में मिंटू देवी पत्नी कृष्णा गुप्ता ने दूसरे पक्ष के खिलाफ मंगलवार को थाने में तहरीर दी। एसओ खामपार ने बताया कि मामला जानकारी में है, तहरीर मिली है, दोनों पट्टीदारों को थाने पर बुलाया गया है। जांच कर कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें