फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फॉर्म भरने का लक्ष्य पूरा करने पर दो बीएलओ सम्मानित

Fri, 28 Nov 2025 01:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र में एसआईआर फॉर्म भरने की प्रक्रिया ने तेज रफ्तार पकड़ ली है। टीम के सदस्य घर-घर जाकर फार्म भरने और अपडेट करने में जुटे हैं। अभियान की प्रगति को देखते हुए बुधवार को दो बीएलओ को उनके बूथ पर शत-प्रतिशत फॉर्म भरने का लक्ष्य सबसे पहले पूरा करने पर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


बैतालपुर ब्लॉक अंतर्गत प्राथमिक विद्यालय मुकुंदपुर के बूथ संख्या 15 पर तैनात बीएलओ राम नयन को 729 कुल मतदाताओं वाले बूथ पर शत-प्रतिशत कार्य पूर्ण करने पर अवधेश निगम ने शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
पथरदेवा ब्लॉक अंतर्गत उच्च प्राथमिक विद्यालय मस्जिदिया के बूथ संख्या 317 पर तैनात बीएलओ बिंदु सिंह ने 684 मतदाताओं वाले बूथ पर सबसे पहले पूरा फीडिंग कार्य कर क्षेत्र में उदाहरण पेश किया। उन्हें भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन


इस अवसर पर सम्बंधित सुपरवाइजर अरविन्द कुमार शुक्ला और प्रधानाध्यापक मो. यूनुस को भी सम्मानित किया गया। बीईओ पंकज सिंह ने भी दोनों बीएलओ को बधाई देते हुए इसे प्रेरणादायक बताया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें