कार की चपेट से बाइक सवार दो लोग गंभीर
गड़ेर। क्षेत्र के बारीपुर चौराहे पर शुक्रवार की दोपहर बाद करीब दो बजे कार और बाइक में टक्कर हो गई। बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। वहां दोनों की हालत नाजुक देखकर चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया।
बरहज थाना क्षेत्र के भड़सरा गांव निवासी रामानुज पांडेय (65) और दिव्यांशु पांडेय (21) शुक्रवार को बाइक से निकले थे। इसी बीच बरहज-देवरिया मार्ग स्थित बारीपुर चौराहे पर तेज रफ्तार अनियंत्रित कार की चपेट में बाइक आ गई।
हादसा देखकर मौके पर भीड़ जुट गई। पुलिस मौके पर पहुंच गई। उसके बाद 108 नंबर की एंबुलेंस से रामानुज व दिव्यांशु को अस्पताल भेजा गया।