भाटपाररानी। खामपार थाना क्षेत्र के नवादा मोड़ पर बुधवार की देर शाम एक ही बाइक पर सवार तीन युवक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। पुलिस ने तीनों को भाटपाररानी पीएचसी ले गई। जहां चिकित्सकों ने परसिया छितनी सिंह गोलू गुप्ता और कमलेश खरवार मृत घोषित कर दिया।
घायल एक युवक को प्राथमिक इलाज के बाद देवरिया मेडिकल काॅलेज के लिए रेफर कर दिया। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे। खामपार थाना क्षेत्र के परसिया छितनी सिंह निवासी गोलू गुप्ता 30 वर्ष पुत्र प्रभुनाथ गुप्ता, कमलेश खरवार 25 पुत्र धरमनाथ खरवार और राकेश 25 पुत्र घूरन भगत एक ही बाइक पर सवार होकर बंगरा बाजार से वापस अपने गांव जा रहे थे। नवादा चौराहे पर मुड़ते समय तीनों किसी अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए।
सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने तीनों को भाटपारानी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। जहां पर डॉक्टर ने गोलू गुप्ता और कमलेश खरवार को मृत घोषित कर दिया। घायल राकेश को देवरिया मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पुलिस विधिक कार्यवाही कर रही है। थानाध्यक्ष खामपार प्रदीप अस्थाना ने बताया मृतकों के शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है। घायल को डॉक्टर ने देवरिया मेडिकल कालेज रेफर कर दिया है।