फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मारपीट में देवर-भाभी समेत नौ घायल

Thu, 13 Nov 2025 12:32 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में हुई मारपीट में देवर-भाभी समेत नौ लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को उठाया है। दोनों गांवों के पीड़ितों ने पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पड़री झिल्लीपार गांव निवासी धनेश राजभर ने गांव में कुछ जमीन बैनामा लिया है। उनका कहना है कि जमीन पर हमरा कब्जा भी है, जबकि पड़ोसी उसमें जबरदस्ती किसी तरह रास्ता निकालना चाहते हैं। बुधवार की सुबह करीब आठ बजे पड़ोसियों ने जमीन में रखा ईंट समेत अन्य सामान हटाकर फेंक दिया मना किया तो हमला कर दिए। बीच बचाव करने पर भाभी कमली देवी, बेटी संगीता और नीतू की भी पिटाई कर दिया। दूसरे पक्ष से सर्वजीत को भी चोटें आई हैं। दूसरी मारपीट की घटना चोरडीहा गांव की है। यहां राममिलन कुशवाहा ने अपनी पत्नी राबड़ी देवी, बेटी खुशबू और बेटे शाहिल की बुधवार की सुबह नौ बजे पिटाई कर दी। बचाव करने जब बुजुर्ग राजमंगल पहुंचे तो उन्हें भी बेटे ने मारा-पीटा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें