फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रघवापुर गांव में चोरों ने लाखों जेवर उड़ाए

विज्ञापन
विज्ञापन
रघवापुर गांव में चोरों ने लाखों जेवर उड़ाए
विज्ञापन

देवरिया। सदर कोतवाली के रघवापुर गांव में शुक्रवार की रात लाखों रुपये के जेवर चोरी हो गए। सूचना पर पहुंचे एसएसआई विपिन मलिक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

महुुआडीह थाना के रामपुर हिरामन गांव निवासी अंजू यादव सदर तहसील में लेखपाल के पद पर तैनात हैं। पति प्राथमिक विद्यालय में अध्यापक है। उन्होंने सदर कोतवाली के रघवापुर गांव में मकान बनवा रखी है। शुक्रवार की भोर में जब उनके पति सोकर उठे तो देखे कि ऊपर की मंजिल के कमरे में रखी आलमारी और लॉकर टूटा है। उन्होंने घटना की जानकारी पत्नी अंजू को दी तो वह कमरे में पहुंचीं। देखा कि घर आई ननद पूजा यादव और मां के सोने के जेवर तीन बालियां, छह पायल, छह अंगूठी, डायमंड के आभूषण, झुमका आदि गायब हैं। यह देख परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने घटना की जानकारी डायल 112 को सूचना देनी चाही लेकिन, फोन नहीं मिला। महिला लेखपाल ने सीओ सदर श्रीयश त्रिपाठी को घटना की जानकारी दी। उन्होंने मौके पर एसएसआई विपिन मलिक को भेजा। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के दौरान मकान से कुछ दूरी पर देखा कि एक खेत में खाली अटैची पड़ी है। पीड़ित ने घटना की तहरीर पुलिस को दी। सीओ ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। मुकदमा दर्ज कर घटना का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें