फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पति की बुरी आदतों से परेशान महिला ने की आत्महत्या

Wed, 18 Feb 2026 12:22 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बिंदही में पति की बुरी आदतों से परेशान होकर एक महिला ने मंगलवार को कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना से गांव में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों के अनुसार, बिंदही निवासी कुशमावती देवी (46) अपने पति कृष्णा ठाकुर की नशे की आदत और खेत बेचने की प्रवृत्ति से लंबे समय से आहत थीं। पति-पत्नी के बीच इस बात को लेकर अक्सर विवाद होता रहता था। आरोप है कि हाल ही में कृष्णा ठाकुर ने पत्नी को बिना बताए एक खेत का बैनामा कर दिया, जिससे कुशमावती देवी काफी क्षुब्ध थीं। इसी तनाव में उन्होंने अपने कमरे में फंदा लगाकर जान दे दी।
घटना की सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक संकल्प राठौर और मदन मोहन राय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

मृतका के पुत्र निलेश ठाकुर ने आरोप लगाया कि उनके पिता की जमीन गांव के कुछ लोगों ने नशे में अपने नाम बैनामा करा लिया। जब उनकी मां उक्त लोगों से पैसा मांगने गईं तो उन्हें डांटकर भगा दिया गया, जिससे वे मानसिक रूप से टूट गईं और आत्मघाती कदम उठा लिया।
मृतका अपने पीछे दो पुत्रियां और एक पुत्र छोड़ गई हैं। बड़ी पुत्री का विवाह हो चुका है, जबकि छोटी पुत्री का विवाह अप्रैल माह में तय बताया जा रहा है। पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें