फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बेटे के साले पर लगाया नाबालिग से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप

Wed, 18 Feb 2026 12:21 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। कोतवाली थाना क्षेत्र में एक वृद्ध महिला ने अपने ही बेटे के साले पर नाबालिग नातिन से दुष्कर्म की कोशिश का आरोप लगाया है। मंगलवार को पीड़िता ने सदर कोतवाली पहुंचकर तहरीर दी।
विज्ञापन

महिला ने पुलिस को दी शिकायती पत्र में बताया कि उनके तीन बेटे हैं। एक बेटा बाहर रहकर काम करता है, जबकि दूसरा देवरिया शहर में किराये के मकान में रहता है। तीसरा बेटा अपनी पत्नी के साथ वृद्धा के घर में ही रहता है। महिला का आरोप है कि तीसरा बेटा और उसकी पत्नी अक्सर उसके साथ मारपीट करते हैं और घर से निकालने की धमकी देते हैं।
पीड़िता का कहना है कि 12 फरवरी 2026 की रात करीब 10 बजे उसके बेटे का साला घर आया था। आरोप है कि उसने नाबालिग नातिन के साथ दुष्कर्म की कोशिश की। किसी तरह किशोरी वहां से भाग गई। घटना के समय वृद्धा घर पर मौजूद नहीं थी। मामले की जानकारी मिलने के बाद वृद्धा ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें