फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: बुद्ध मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण में पड़ने वाले पेड़ चिह्नित

Sun, 01 Mar 2026 02:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
पडरौना। कुशीनगर में बुद्ध मंदिर मार्ग के चौड़ीकरण कराए जाने को लेकर गतिविधियां तेज हो गई हैं। सड़क चौड़ीकरण की जद में आने वाले पेड़ों को चिह्नित कर उनकी रिपोर्ट विभागीय अधिकारियों को भेज दी गई है। अब आगे की कार्रवाई निर्देश मिलने के बाद ही तय की जाएगी।
विज्ञापन


बता दें कि कुशीनगर में मुख्य प्रवेश द्वार से देवरिया मोड़ तक सड़क चौड़ीकरण के लिए कुछ समय से जिला प्रशासन की ओर से कवायद चल रही है,लेकिन इसमें कुछ अड़चनें हैं,जिन्हें प्रशासन दूर कर व संबंधित विभागों से समन्वय स्थापित कर ही पूरा कराने के प्रयास में जुटा हुआ है। उम्मीद है कि अड़चनें दूर होने के बाद निर्माण कार्य शुरू किया जा सकता है।
इस सड़क के चौड़ीकरण में वन विभाग से जिला प्रशासन ने पेड़ों की संख्या व उनके हटने या कटने से होने वाले दुष्प्रभावों आदि की जानकारी मांगी थी। इसको लेकर वन विभाग ने कर्मियों की मदद से मुख्य प्रवेश द्वार से देवरिया रोड स्थित रामाभार मोड़ तक सड़क के दोनों तरफ पड़ने वाले पेड़ों की सर्वे और चिह्नित कर लाल निशान लगाने का काम पूरा कर लिया है। जिसकी रिपोर्ट तैयार कर विभाग के अधिकारियों का सौंप दिया है। अब इन पेड़ों को हटाना है या उन्हें काटना है, इसका निर्णय जिला प्रशासन की ओर से लिया जाना है। ताकि सड़क चौड़ीकरण के लिए रास्ता साफ हो सके।
विज्ञापन

वन विभाग के अनुसार, बुद्ध मंदिर मार्ग पर दोनों तरफ करीब 750 पेड़ हैं,जिन पर लाल क्रास के निशान लगाए गए हैं। इन पेड़ों में अशोक, पाकड़, शीशम सहित अन्य प्रजातियों के पेड़ हैं,जो सड़क के चौड़ीकरण में आ सकते हैं।
00000
कोट:-
जिला प्रशासन की ओर से पेड़ों की संख्या व रोड से दूरी की रिपोर्ट मांगी गई थी। वन कर्मियों ने सड़क के दोनों तरफ पड़ने वाले पेड़ों की गिनती कर उन पर लाल क्राॅस के निशान भी लगा दिए हैं। इनकी कुल संख्या करीब 750 है। लेकिन अभी यह तय नहीं है कि इन पेड़ों का क्या करना है। यह जिला प्रशासन के निर्णय के बाद ही तय हो पाएगा। रिपोर्ट डीएफओ कार्यालय को सौंप दी गई है। -जयंत कुमार सिंह राना, क्षेत्रीय वन अधिकारी,कसया
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें