फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मजबूत नाले को तोड़कर नाला बनाने के विरोध में व्यापारियों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
सलेमपुर में नाले को लेकर प्रदर्शन करते लोग।विज्ञप्ति - फोटो : rajori news
विज्ञापन
सलेमपुर। नगर पंचायत के मुख्य मार्ग पर बापू इंटर कॉलेज के मैदान के सामने हाल ही बने मजबूत नाले को तोड़कर नया नाला बनाने के विरोध में नगर के व्यापारी उद्योग व्यापार मंडल के तहसील अध्यक्ष ,पूर्व चेयरमैन सुधाकर गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों ने प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सुधाकर गुप्त ने कहा कि अभी कुछ समय पहले बने मुख्य नाले को जो पूरी तरह मजबूत स्थिति में है उसे नगर पंचायत द्वारा पुनः तोड़कर बनाया जा रहा है जो पूरी तरह से आमजन के पैसों का दुरुपयोग हो रहा है। वहीं बिना लोक निर्माण विभाग से अनापत्ति प्रमाण पत्र लिए ही यह निर्माण कराया जा रहा है। जबकि नगर में कई जगह पर नाले के निर्माण की आवश्यकता है उसे नही बनाया जा रहा है। अगर नाले का निर्माण कार्य नही रुका तो उपजिलाधिकारी से मिलकर इससे अवगत कराया जाएगा और सरकारी धन का दुरुपयोग नहीं करने दिया जाएगा। दुकानदारों का कहना है कि जबरिया नाली उनके दुकान के और नजदीक बनाया जा रहा है जबकि पहले वाली नाली मुख्य मार्ग से करीब 70 फीट पहले बना है। नाला दुकान से नजदीक बनने से उनकी रोजी रोटी प्रभावित होगी। प्रदर्शन करने वाले दुकानदारों में विनोद मिश्र, श्यामबदन शर्मा, मंटू यादव, कमरुद्दीन मिस्त्री, रामेश्वर, योगेंद्र कुमार, जितेन्द्र यादव, जयराम शाह,राजू तिवारी, रामप्रवेश शर्मा, विजय आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें