खुखुंदू क्षेत्र का मामला
पीड़िता बोली-कभी भी मेरे साथ हो सकती है कोई अनहोनी
खुखुंदू। थाना क्षेत्र के एक गांव में शनिवार दोपहर बाद 17 वर्षीय हाईस्कूल की छात्रा को परिवार के सदस्यों ने मारपीट कर घायल कर दिया। पीड़िता का आरोप है कि परिवार के सदस्यों की शह पर घर आए कुछ रिश्तेदार मेरे साथ अश्लीलता की। तत्काल घटना की सूचना 112 पुलिस को दी। पुलिस के पहुंचने पर आरोपी भाग निकले। फिर पीड़िता रविवार को थाने पहुंच पुलिस से शिकायत की है।
खुखुंदू क्षेत्र एक गांव निवासी किशोरी की मां की मौत हो चुकी है। आरोप है कि पिता और घर के अन्य सदस्य खर्च नहीं देते है और यहां रहने देना नहीं चाहते है। उसने बताया कि उसकी मौसी और मौसेरी बहन पढ़ाई सहित मेरा अन्य खर्च उठाती हैं। इसके बाद भी उसे प्रताड़ित किया जाता है।
शनिवार को दोपहर बाद करीब साढ़े तीन बजे बुआ, दादी और फूफा उसे बुलाकर गाली-गलौज करते हुए मारने-पीटने लगे। विरोध करने पर कुछ रिश्तेदार मेरे साथ अश्लील हरकतें करने लगे। विरोध करने पर और मारा-पीटा और कहने लगे कि यहां से भाग जाओ। पीड़िता ने आशंका जताई है कि परिवार और रिश्तेदार मिलकर कभी उसके साथ कुछ भी कर सकते हैं। उसने बताया कि समय रहते कोई कार्रवाई नहीं हुई तो जान का भी खतरा है। पीड़िता रविवार को मौसी और मौसेरी बहन के साथ थाने पहुंच पुलिस को तहरीर दी है। इंस्पेक्टर राहुल सिंह ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।