फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल में शराब पीने से मना करने पर तोड़फोड़, मालिक व कर्मियों को पीटा

विज्ञापन
विज्ञापन
होटल में शराब पीने से मना करने पर तोड़फोड़, मालिक व कर्मियों को पीटा
विज्ञापन

- काउंटर से 20 हजार रुपये लूटने का आरोप
- महुआडीह के भुजौली चौराहे का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
देसही देवरिया। हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित एक होटल में रविवार की शाम अराजकतत्वों को शराब पीने से मना किया गया तो वे विवाद पर उतर आए। होटल में जमकर उत्पात मचाया। टेबल, फर्नीचर तोड़ने के बाद मालिक और कर्मचारियों की दौड़ाकर पिटाई कर दी। आरोप है कि काउंटर से 20 हजार रुपये भी लूट लिए।
विज्ञापन

बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के केशरिहवां थाना क्षेत्र के त्रिलोकवां गांव के रहने वाले संतोष सिंह महुआडीह थाना क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग, भुजौली चौराहा पर लुधियाना पंजाब ढाबा के नाम से होटल चलाते हैं। आरोप है कि रविवार देर शाम हाटा के भरकुलवा का रहने वाला एक युवक करीब 20 साथियों के साथ होटल पर पहुंचा। होटल में बैठकर शराब पीने की जिद करने लगा। कर्मचारियों ने साफ मना कर दिया। इस पर उन लोगों ने नाराज होकर तोड़फोड़ शुरू कर दिया। कर्मचारियों की दौड़ाकर पिटाई करने लगे। होटल मालिक संतोष सिंह ने उन्हें रोकने का प्रयास किया तो उनकी भी पिटाई कर दी। काउंटर में रखा 20 हजार रुपये भी लूट लिए। सूचना पर हेतिमपुर चौकी पुलिस के पहुंचते ही आरोपी भाग निकले। ढाबा मालिक संतोष सिंह का कहना है कि एक सप्ताह पहले भी उन लोगों ने यहां आकर तोड़फोड़ किया था। पुलिस ने हिरासत में भी लिया था। बाद में थाने पर सुलह हो गया था। प्रभारी एसओ धर्मेंद्र कुमार मिश्र ने बताया कि मामले में चौकी पुलिस घटनास्थल पर गई थी। कोई पकड़ा नहीं जा सका। होटल मालिक ने तहरीर दी है। जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें