फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मैकेनिक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ में सड़क हादसे में मैकेनिक की मौत
विज्ञापन

लंच करने के लिए कंपनी के पास सड़क पार कर रहा था जिले का महेश
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। लक्ष्मीपुर गांव निवासी मैकेनिक महेश यादव (46) रविवार को चंडीगढ़ में हुए सड़क हादसे में बुरी तरह से घायल हो गया था। जिसे इलाज के लिए नालागढ़ सीएचसी ले जाया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। सोमवार को जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया। परिजनों का कहना है कि दोपहर में लंच करने कंपनी से बाहर सड़क पार कर रहा था। इसी दौरान हादसे में मौत हो गई।
विज्ञापन

महेश करीब एक सप्ताह पूर्व कमाने चंडीगढ़ गया था। उसे क्या पता था कि ईश्वर को कुछ और ही मंजूर है। परिजनों के अनुसार बच्चियों को अच्छी शिक्षा दिलाने और उनकी शादी के लिए धन कमाने खुशी-खुशी घर से चंडीगढ़ गया था। जबकि पत्नी गीता देवी अपनी पुत्रियों रिंकू और प्रियंका के साथ गांव थी। पति के मौत की जानकारी होने पर वह पछाड़ खाकर गिर पड़ीं। जबकि घर में रोना-पिटना मच गया। जिसे सुनकर आसपास के लोग जुट गए। महेश की मौत को लेकर सभी हतप्रभ थे। ब्लॉक प्रधान संघ अध्यक्ष राजेश यादव ने बताया कि परिवार की स्थिति काफी नाजुक है। मुफलिसी से उबरने के लिए वह बाहर कमाने गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें