फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आंधी-बारिश ने तीन ट्रेनें रोकीं, शादी-विवाह के पंडाल उड़े

Thu, 30 Apr 2026 12:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। शाम करीब पांच बजे शुरू हुई आंधी और बारिश से जगह-जगह आवागमन बाधित हो गया। गोरखपुर-छपरा रेलखंड पर नूनखार और भटनी स्टेशन के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी 59 मिनट तक रुकी रही।
विज्ञापन

इस दौरान कई अन्य ट्रेनों का संचालन भी प्रभावित रहा। पेड़ हटाकर आवागमन शुरू कराया गया है। रुद्रपुर-मदनपुर मार्ग पर पेड़ गिरने से करीब डेढ़ घंटे तक आवागमन बाधित रहा। शाम करीब 5:30 बजे बारिश शुरू होने से तापमान में गिरावट आई। सलेमपुर, भाटपार रानी समेत कई जगह शादी के लिए लगे पंडाल गिरने से मांगलिक कार्यों में भी रुकावट आई। भटनी संवाद के अनुसार, नूनखार-भटनी रेलवे स्टेशन के बीच सिसवा गांव के पास रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से बुधवार की शाम अप और डाउन ट्रैक करीब 57 मिनट रेल यातायात बाधित रहा। शाम करीब छह बजे ट्रेनें विभिन्न स्टेशनों पर रोक दी गईं।
इससे रेल महकमे में हड़कंप मच गया। सूचना पर रेलकर्मी मौके पर पहुंचे और ट्रैक पर गिरे पेड़ को हटाया। इसके बाद शाम 6:57 बजे से धीरे-धीरे ट्रेनों का संचालन शुरू हुआ। इस दौरान गोरखपुर-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस नूनखार, गोरखपुर -छपरा इंटरसिटी देवरिया सदर और पूर्णिया केंट-अमृतसर जनसेवा एक्सप्रेस भटनी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर खड़ी रहीं।
विज्ञापन

स्टेशन अधीक्षक भटनी मनोज पांडेय ने बताया कि भटनी और नूनखार रेलवे स्टेशन के बीच रेलवे ट्रैक पर पेड़ गिरने से रेल यातायात प्रभावित हुआ था। रेल कर्मियों के प्रयास के बाद ट्रेनों का संचलन शुरू हो सका है।
उधर, रामपुर बुजुर्ग क्षेत्र में शादी समारोह पर आंधी-बारिश का असर पड़ा। मेहमानों के स्वागत, भोजन के लिए लगे टेंट, कुर्सी और सजावट बिखर गए। बारिश खत्म होते ही तमाम रिश्तेदार लौटने लगे। वहीं बरात में हर जगह देर से पहुंची। कई जगह टेंट खड़ा करने में दोबारा मशक्कत करनी पड़ी।
सलेमपुर संवाद के अनुसार, बेमौसम बारिश ने जहां लोगों को गर्मी से राहत दी, वहीं शादी समारोह वाले परिवारों की मुश्किलें बढ़ा दीं। आंधी-बारिश के चलते कई स्थानों पर टेंट और अन्य अस्थायी ढांचे गिर गए।
सहालग का समय होने के कारण जिन घरों में शादी समारोह आयोजित थे, वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। लोग किसी तरह सामान और व्यवस्था संभालने में जुटे रहे।बाजार में भी सन्नाटा छा गया और दुकानदारों ने एहतियातन दुकानें बंद कर लीं।
आंधी के साथ ठप हो गई बिजली आपूर्ति : खामपार। बुधवार की शाम अचानक आई आंधी-बारिश ने अफरा-तफरी मचा दी। कुछ ही देर में काले बादल छा गए। चारों ओर अंधेरा छा गया। बाजार और कस्बे में मौजूद लोग इधर-उधर छिपने लगे। जिन घरों में शादी का टेंट लगा था वहां सबसे ज्यादा अव्यवस्था फैली।
कई जगह बाहर बन रहे खाने में धूल पड़ जाने के कारण घरवालों को फिर से सबकुछ तैयार करना पड़ा। जगह-जगह रास्ते में पेड़ की डाल टूटने से भी आवागमन प्रभावित रहा। बघौचघाट संवाद के अनुसार, पथरदेवा क्षेत्र में शाम को अचानक आंधी और झमाझम बारिश ने मौसम सुहावना बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें