फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चोरी की तीन बाइक व फर्जी नंबर प्लेट बरामद, तीन आरोपी गिरफ्तार

Sun, 11 Jan 2026 12:07 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
लार में बाइक के साथ पकड़े गए चोर। स्रोत- पुलिस
विज्ञापन
देवरिया। लार पुलिस ने बाइक चोरी करने वाले गिरोह के तीन गुर्गाें को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक और एक फर्जी नंबर प्लेट बरामद की है। चर्चा है कि जिस युवक को बाइक के साथ पकड़ा गया था उसे छोड़ दिया गया है।
विज्ञापन

सीओ सलेमपुर मनोज कुमार के पर्यवेक्षण में शुक्रवार की रात सहजोर चौराहे पर संदिग्ध व्यक्तियों और वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस ने बलिराम गुप्ता निवासी रउतपार अमेठिया को एक चोरी की बाइक के साथ पकड़ा, जिस पर फर्जी पंजीकरण संख्या लगी थी। पूछताछ में बलिराम ने अपने दो साथियों अंश कुमार उर्फ आदित्य कुमार निवासी भुड़सुरी और अजय कुमार निवासी रउतपार अमेठिया के साथ मिलकर बाइक चोरी कर उन्हें बेचने की बात कबूल की। इसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर दो और चोरी की बाइक बरामद की, जो बिना नंबर की थीं। इस मामले में लार थाने में प्राथमिकी दर्ज कर विधिक कार्रवाई की जा रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें