गांजा के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, भेजे गए जेल
तरकुलवा। पथरदेवा चौकी के पास से गांजा तस्करी का भंडाफोड़ हुआ है। एडीएम प्रशासन, एसडीएम सदर व आबकारी टीम की संयुक्त कार्रवाई में तीन लोगों को 1.7 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तीनों आरोपितों को जेल भेज दिया।
एडीएम प्रशासन कुंवर पंकज, एसडीएम सौरभ सिंह व आबकारी निरीक्षक ने मुखबिर की सूचना पर पथरदेवा चौकी से 100 मीटर पूरब नहर के पास गुमटी में छापा मारा। पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया। पूछताछ में तीनों की पहचान भेली पट्टी गांव के रूदल यादव, मंजू पत्नी रुदल यादव व इंद्रजीत यादव के रूप में हुई। थानाध्यक्ष नवीन सिंह ने बताया कि रूदल यादव के पास से 900 ग्राम व मंजू देवी के पास से 800ग्राम गांजा बरामद किया गया। जबकि इंद्रजीत के पास एक अदद चाकू व खुखुरी बरामद हुई। पुलिस ने दो आरोपितों के खिलाफ एनडीपीएस तथा एक के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस अभिरक्षा में न्यायालय भेज दिया।