फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन सड़कों से बदलेगी उत्तरी इलाके की तकदीर और तस्वीर

Sun, 08 Mar 2026 01:05 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
हाटा-देवरिया मार्ग पर परसिया मल्ल गांव के सामने बाईपास के लिए बन रहा ओवरब्रिज।
विज्ञापन
देवरिया। शहर का उत्तरी हिस्सा आने वाले कुछ सालों में विकास की नई इबारत लिखेगा। फोरलेन और बाईपास के नेटवर्क से इस इलाके की तकदीर और तस्वीर दोनों बदलने वाली है।
विज्ञापन

बेहतर आवागमन और भविष्य की संभावनाओं को देखते हुए इस क्षेत्र में लोग जमीन खरीदने लगे हैं। इससे जमीनों के दाम आसमान छूने लगे हैं। देवरिया शहर मुख्य रूप से गोरखपुर-देवरिया-सलेमपुर मार्ग के दोनों ही तरफ ही विकसित हुआ है। कसया रोड पर माल गोदाम और स्टोर ही अधिक हैं तो वहीं हाटा रोड पर भी मशीनरी व ट्रैक्टर एजेंसियां ही हैं।
इसीलिए सबसे अधिक लोड मुख्य मार्ग पर ही है। मुख्य मार्ग के भार को कम करने के लिए नेशनल हाईवे की तरफ से सिरजम से एक बाईपास बनाया जा रहा है, जो सोनूघाट के आगे जाकर मुख्य मार्ग में फिर मिलेगा।
विज्ञापन

यह बाईपास हाटा रोड को परसिया मल्ल गांव के पास ओवरब्रिज के जरिए पार कर रहा है। वहीं कसया रोड को भीमपुर और गौरा गांव के बीच क्रॉस करेगा। इस बाईपास का निर्माण पूरा होने के साथ ही देवरिया शहर का आधा से अधिक भार आ जाएगा।
इसलिए शहर के बीच की तमाम व्यावसायिक गतिविधियां भी इस बाईपास के किनारे आ जाएंगी। हाटा और कसया रोड पर तेज हो रहा विकास : शहर के उत्तरी हिस्से में तीन प्रमुख सड़कों देवरिया-हाटा मार्ग को 10 मीटर चौड़ा किए जाने, देवरिया-कसया को फोरलेन और इन दोनों को जोड़ते हुए सिरजम से सोनूघाट तक बाईपास निर्माण से इस पूरे इलाके को निवेश के लिए सबसे मुफीद बना दिया है।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग को फोरलेन में तब्दील किए जाने और शहर के बाहर से गुजरने वाले बाईपास के प्रस्ताव ने विकास को पंख लगा दिए हैं। शहर के दक्षिणी और पश्चिमी हिस्से में आबादी का दबाव पहले से ही अधिक है। ऐसे में उत्तरी हिस्से का खुला क्षेत्र नए हब के रूप में उभर रहा है।
विज्ञापन

यहां सड़कों की चौड़ाई बढ़ने और कनेक्टिविटी सुधरने से न केवल आम जनजीवन सुगम होगा, बल्कि व्यावसायिक गतिविधियों के लिए भी नए द्वार खुलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें