फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महंत भगवान गिरि ने शिक्षण संस्थानों का किया निरीक्षण

Sun, 08 Mar 2026 01:03 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
चनुकी। स्वामी देवानंद पीजी कॉलेज मठ लार के महंत स्वामी भगवान गिरी शनिवार को मठ से संबंधित संचालित शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सभी अध्यापकगणों से शिक्षण कार्य के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

पीजी कॉलेज मठ लार के मठ के महंत को लेकर उठा विवाद स्वामी भगवान गिरी के आ जाने के बाद समाप्त हो गया। स्वामी भगवान गिरी डीआईओएस कार्यालय से लेकर गोरखपुर विश्वविद्याल की कुलपति से मिलकर सभी कागजात को सही करा दिया।
सभी कागजी काम पूर्ण होने के बाद उन्होंने मठ से संचालित शिक्षण संस्थाओं का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान विकास कार्य, सुंदरीकरण एवं शिक्षा पर विशेष जोर के निर्देश दिए। महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. बीएन सिंह ने शिक्षा के स्तर को बढ़ाने का आश्वासन महंत दिया। उन्होंने कहा कि शिक्षण कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान महाविद्यालय के प्रो. प्रमोद सिंह कुशवाहा, देवेंद्र कुमार मिश्रा, संतोष गुप्त, रामआशीष, सागर मौर्या, लल्लन प्रसाद प्रजापति, अजय उपाध्याय, अरविन्द मणि, दिलीप सिंह, बृजेश, झूलन, मुन्ना, अनिल यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें