फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: एक ही रात तीन ज्वेलरी दुकानों में चोरी, डेढ़ किलो चांदी और 200 ग्राम सोना ले गए

Sun, 27 Sep 2026 12:55 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। महुआपाटन बाजार के पूरब मठिया मोड़ के पास शुक्रवार देर रात चोरों ने तीन ज्वेलरी दुकानों को निशाना बनाया। दो दुकानों का शटर तोड़कर करीब डेढ़ किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के आभूषण और 35 हजार रुपये नकद चोरी कर लिए। वहीं, तीसरी दुकान से चोर आभूषण और नकदी से भरी अलमारी उठा ले गए। एक अन्य दुकान में चोरी की कोशिश करते समय आहट होने पर चोर भाग निकले। एक ही रात तीन दुकानों में वारदात से व्यापारियों में दहशत है।
विज्ञापन

सोहनरिया गांव निवासी सुखदेव वर्मा की महुआपाटन बाजार में अंकुर ज्वेलर्स के नाम से दुकान है। शुक्रवार की शाम वह दुकान बंद कर घर चले गए। देर रात चोर शटर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और हजारों रुपये के आभूषण चोरी कर लिए। भारी होने के कारण चोर तिजोरी नहीं उठा सके।
बगल में राहुल वर्मा की ज्वेलरी की दुकान का भी शटर तोड़कर चोर अंदर रखी अलमारी उठा ले गए। दुकानदार के अनुसार, उसमें करीब डेढ़ किलो चांदी, 200 ग्राम सोने के आभूषण और 35 हजार रुपये रखे थे।
विज्ञापन

वहीं बाबूपट्टी गांव निवासी पीयूष की पीयूष ज्वेलर्स में भी चोरों ने ताला तोड़कर घुसने की कोशिश की। आहट सुनकर आसपास के लोग जाग गए और शोर मचाने लगे। इसके बाद चोर भाग निकले।
सूचना पर थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। आसपास के लोगों से पूछताछ के साथ चोरी गई अलमारी की तलाश की गई, लेकिन उसका पता नहीं चला। सीओ सदर संजय कुमार रेड्डी ने बताया कि पुलिस टीम गठित कर जल्द घटना का पर्दाफाश और चोरी गए सामान की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें