फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समेत तीन मिले कोविड संक्रमित

विज्ञापन
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज के चिकित्सक समेत तीन मिले कोविड संक्रमित
विज्ञापन

देवरिया। मेडिकल कालेज के चिकित्सक सहित तीन लोग संक्रमित मिले हैं। जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या सोलह हो गई है। बुधवार को आई रिपोर्ट में महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज के एक चिकित्सक तथा बरहज ब्लाक क्षेत्र की एक महिला संक्रमित मिली हैं। मेडिकल कॉलेज के एक विभाग के आचार्य दोबारा जांच में पॉजिटिव मिले हैं। सभी होम आइसोलेशन में हैं। वहीं होम आइसोलेशन के दो मरीज स्वस्थ हो गए हैं। जनपद में अब तक कुल 22666 पॉजिटिव हो चुके हैं, जबकि 22420 लोग स्वस्थ हो गए हैं। प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एचके मिश्रा ने कहा कि जिला अस्पताल में संक्रमित मरीजों के इलाज की व्यवस्था की गई है। दस बेड का आइसोलेशन वार्ड बनाया गया है। इसमें ऑक्सीजन कंसंट्रेटर, अन्य उपकरण तथा दवाएं उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

कोविड के मद्देनजर स्वास्थ्य विभाग सतर्क है। रोकथाम के लिए कदम उठाए जा रहे हैं। नियमित जांच कराई जा रही है। साथ ही लोगों को कोविड प्रोटोकाल का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। जिले में तीन पॉजिटिव केस मिले हैं। एक्टिव केस 16 है। होम आइसोलेशन के दो लोग ठीक हो गए हैं। कोरोना के मामले में सावधानी बरतने की जरूरत है। -डॉ. आलोक पांडेय, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें