फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

12 पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मुसैला चौराहे के पास बिहार ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
12 पशुओं के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार, मुसैला चौराहे के पास बिहार ले जाते समय पुलिस ने पकड़ा
विज्ञापन

खुखुंदू। स्थानीय पुलिस ने बुधवार को देवरिया- सलेमपुर मार्ग पर मुसैला चौराहे के पास दो पिकअप में लदी आठ गाय और चार बछड़ों को मुक्त करा दिया। तीन तस्करों को भी पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस तस्करों के खिलाफ कार्रवाई में जुटी है। पशुओं को देवरिया गोशाला में भेजने की तैयारी में है।
विज्ञापन

पुलिस को थाना क्षेत्र के देवरिया-सलेमपुर मार्ग पर सुबह देवरिया की तरफ से दो पिकअप पर दुधारू पशुओं को लेकर बिहार जाने की सूचना मिली थी। इस पर पुलिस ने मुसैला चौराहे के पास नाकेबंदी कर चेकिंग अभियान शुरू कर दिया। इसी दौरान दो पिकअप बड़ी तेजी में आती दिखाई पड़ी। उन्हें रोकने का प्रयास किया गया तो चालक गाड़ी लेकर भागना चाहे, लेकिन पुलिस ने उन्हें दबोच लिया। पिकअप में 4-4 दुधारू गाय और चार बछड़े लदे मिले। एक पिकअप में चालक समेत दो और एक में केवल चालक मौजूद था। तीनों को पुलिस ने दबोच लिया। पुलिस के पूछताछ में पकड़े गए तस्करों ने गोवध के लिए बिहार ले जाने की बात स्वीकारी है। हालांकि अभी पुलिस जांच की बात कह रही है। एसओ नवीन चौधरी ने बताया कि दो पिकअप में आठ गाय और चार बछड़ों को मुक्त कराया गया है। तीन तस्कर भी पकड़े गए हैं। अभी जांच चल रही है। इसके बाद आगे की कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें