फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सुलह न करने पर दी जान से मारने की धमकी, रिपोर्ट दर्ज

Fri, 15 May 2026 12:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- पीड़ित परिवार ने पहले अपहरण का दर्ज कराया था प्राथमिकी
विज्ञापन

भटनी। अपहरण के एक मामले में समझौता नहीं करने पर पीड़ित परिवार को जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। शिकायत पर पुलिस ने बृहस्पतिवार को दो लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, नगर के एक वार्ड निवासी 16 वर्षीय किशोरी दिसंबर माह में अचानक घर से लापता हो गई थी। मामले में पीड़ित परिवार ने नगर के ही एक युवक के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोप है कि उसी मामले को लेकर युवक के रिश्तेदार प्रवीण और मिथुन कुमार 8 मई को पीड़ित परिवार के दरवाजे पर पहुंचे और प्राथमिकी वापस लेने का दबाव बनाने लगे। परिवार के लोगों द्वारा सुलह से इन्कार करने पर दोनों ने जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित परिवार की शिकायत पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। सीओ भाटपाररानी अंशुमन श्रीवास्तव ने बताया कि कार्रवाई कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें