फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: खिड़की के रास्ते दो घरों में घुसे चोर, जेवर और नकदी ले उड़े

Sun, 17 May 2026 11:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बरहज। बरहज थाना क्षेत्र के कुरमहां और मदनपुर थाना क्षेत्र के भिटहां में शनिवार की रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। खिड़की के रास्ते दोनों घरों में घुसे चोर नकदी सहित जेवरात चुरा ले गए। एक ही रात दो जगहों पर चोरी से गांव के लोग दहशत में है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत भीखमपुरा के भिटहां मोहल्ला निवासी हरीलाल प्रसाद का गांव के पूरब खेत में दो मंजिला मकान है। हरीलाल का परिवार छत पर साे रहा था। रात में चोर बिना ग्रिल लगी खिड़की के रास्ते घर में घुस गए और जेवरात रखा बॉक्स व अन्य सामान चुरा ले गए।
उसी रात बरहज थाना क्षेत्र के कुरमहां निवासी मुद्रिका चौहान के घर के खिड़की का ग्रिल तोड़कर घुसे चोर करीब 50 हजार नगदी, मंगलसूत्र और कान का झुमका आदि सामान चुरा ले गए। पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें