सलेमपुर। नदावर पुल के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक घायल हो गया। सीएवसी पर प्राथमिक उपचार के बाद डाॅक्टर ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। मझौली राज के शंकर नगर वार्ड निवासी सतेंद्र पटेल उर्फ बिट्टू (27) रविवार की रात करीब आठ बजे सलेमपुर जा रहे थे। नदावर पुल के पास सामने से आ रही बेकाबू अज्ञात वाहन से उसे टक्कर मार दी। मौके पर पहुंची पुलिस हादसे में शामिल वाहन की तलाश में जुट गई है।