खुखुंदू। भटहर गांव में एक कमरे में लगा पानी का मोटर और सेक्शन पाइप चोर चुरा ले गए। आरोप है कि चोर नकब काटकर कमरे में प्रवेश कर मोटर और सेक्शन पाइप चुराकर ले गए। पीड़ित किसान ने थाने में तहरीर दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
खुखुंदू गांव निवासी सतीश राय भटहर स्थित अपने खेत के चक में बोरिंग कराकर एक कमरा बनवा रखे हैं। उसी में पानी का मोटर और सेक्शन पाइप लगा था। चोर कमरे में नकब काटकर मोटर और सेक्शन पाइप चुरा ले गए हैं। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि तहरीर मिली है। जांच कर चोरों की धड़पकड़ की जाएगी। संवाद