फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डाटा अपलोड न करने पर नोटिस

Thu, 15 May 2025 12:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। माध्यमिक एडेड विद्यालयों के शिक्षकों की संख्या सहित अन्य डाटा नए पोर्टल पर अपलोड किया जा रहा है। शासन की सख्ती के बाद भी जिले स्तर पर माध्यमिक विद्यालय इसमें लापरवाही कर रहे हैं। इधर विभाग ने यह कार्य शुरू नहीं किए जाने पर ओकेएम इंटर कॉलेज लार के प्रधानाचार्य को नोटिस जारी कर दी है। वहीं 22 विद्यालय ने यह कार्य पूर्ण नहीं किया है।
जिले में वर्तमान में 122 एडेड माध्यमिक विद्यालय हैं इनमें वर्तमान में विभिन्न विषयों के करीब 2200 शिक्षक कार्यरत हैं। अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों में सृजित, कार्यरत एवं रिक्त अध्यापकों इसमें प्रधानाचार्य, प्रधानाध्यापक, प्रवक्ता, सहायक अध्यापक एवं प्राइमरी अनुभाग में संबद्ध सहायक अध्यापक का आरक्षणवार, विषयवार व श्रेणीवार विवरण निदेशालय स्तर से संचालित डीएसई डॉट यूपीएमएसपी डॉट इडीयू डॉट इन पर एक वेब पेज निर्मित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सात मई तक एडेड माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को अपने लॉगिन आईडी एवं पासवर्ड के माध्यम से शिक्षकों का डाटा अपलोड किया जाना था।
कई विद्यालयों की लापरवाही के चलते यह कार्य पूरा नहीं हो पाया है। इसके बाद 13 मई तक का समय दिया गया, लेकिन इस कई विद्यालय इसे पूरा नहीं कर पाए। शासन स्तर पर विभागीय समीक्षा में जिले की खराब प्रगति पर इसे लेकर चेतावनी दी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें