फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तीन दिन तक सुबह-शाम छाया रहेगा घना कोहरा, दिन में सताएगी गर्मी

Wed, 13 Nov 2024 02:09 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। सुबह-शाम कोहरे से सिहरन बढ़ गई है, लेकिन दिन में तापमान बढ़ने से गर्मी लोगों सता रही है। सभी लोग नवंबर के दूसरे सप्ताह में मौसम के इस तरह के व्यवहार से असमंजस में हैं। मंगलवार को सुबह साढ़े नौ बजे तक और शाम को साढ़े छह बजे से कोहरा छा गया। सुबह-शाम लोग फुल आस्तिन के कपड़े पहन कर निकल रहे हैं। वहीं सुबह मार्निंग वाक के लिए निकलने वाले लोग ट्रैकशूट और हल्का जैकेट पहन कर निकल रहे हैं।
मौसम विज्ञानी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि तीन दिनों तक सुबह और शाम घना कोहरा छाए रहने की संभावना है। वायुमंडल स्थिर होने के कारण सुबह-शाम में कोहरा छाया रहेगा। दिन में दस बजे के बाद तापमान 31 से 32 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान साफ होने की वजह से तापमान शाम चार बजे तक तापमान में गिरावट नहीं होगी, जिसकी वजह से गर्मी होगी। दिन में गर्मी का दूसरा कारण बताया कि वायुमंडल में नमी ज्यादा होने की वजह से भी दिन का तापमान बढ़ा रह रहा है। सुबह-शाम तापमान कम रहेगा। बारिश और हवा चलने के अभी आसार नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक्यूआई पहुंचा 176 पर, बढ़े सांस के मरीज
दीपावली, छठ त्योहार के बाद प्रदूषण बढ़ा है। वायुमंडल स्थिर होने के कारण जिले में एक्यूआई का स्तर बढ़ रहा है। मंगलवार को सुबह एक्यूआई बढ़ कर 176 पहुंच गया, जबकि सोमवार को सुबह साढ़े नौ बजे 175 था। सुबह-शाम की ठंड महसूस हो रही है। कोहरा भी छा जा रहा है। मौसम के बदलाव का असर लोगों की सेहत पर पड़ रहा है। मेडिकल कॉलेज में सांस व एलर्जी के मरीजों की परेशानी बढ़ गई है। हर रोज करीब 100 से अधिक मरीज आ रहे हैं। वहीं बच्चे व बड़े बुखार, सर्दी, खांसी से पीड़ित हो रहे हैं। डॉक्टर सावधानी बरतने की सलाह दे रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें