फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: डिपो के पास सड़क किनारे बेतरतीब खड़े तेल टैंकरों से हादसे का खतरा

Fri, 16 May 2025 12:15 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। गौरी बाजार थाना क्षेत्र के बैतालपुर ऑयल डिपो के पास गोरखपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर दोनों तरफ टैंकरों की बेतरतीब पार्किंग की वजह से आए दिन हादसे हो रहे हैं। यहां अगल-बगल तीन डिपो हैं।
तीनों डिपो में पेट्रोल, डीजल और एथेनाॅल का भंडारण होता है। यदि जिला और डिपो प्रशासन सतर्क नहीं होता है तो किसी दिन बड़ा हादसा हो सकता है। इससे डिपो के परिधि में करीब 12 किमी तक लोग हताहत हो सकते हैं।
विज्ञापन

जब भी डिपो के पास कोई हादसा होता है तो 30 जून 2004 सबके जेहन में आ जाती है। मंगलवार को उल्टे दिशा में खड़े एथेनॉल टैंकर में सामने से डीसीएम ने जोरदार टक्कर मार दी थी। यदि फायर ब्रिगेड टीम न पहुंचती तो मंजर कुछ और ही होता। बैतालपुर डिपो के पास मार्च मरह में गोरखपुर से देवरिया आ रही अनुबंधित बस पीछे से डीजल से भरे टैंकर से टकरा गई थी। इस हादसे में बस में सवार करीब 35 लोग घायल हो गए थे। दुर्घटना के बाद टैंकर से डीजल का रिसाव होने लगा था। इससे दहशत का माहौल हो गया था।
गोरखपुर-देवरिया मार्ग पर बैतालपुर के पास इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम का तेल डिपो अगल-बगल है। यहां से पूर्वांचल के विभिन्न जनपदों समेत नेपाल को डीजल की आपूर्ति की जाती है।
इसके चलते यह इलाका डेंजर जोन घोषित किया गया है। डिपो के कर्मचारियों की मानें तो तेल डिपो के आसपास दुर्घटना होती है तो अगल-बगल 10 से 15 किमी तक के लोग सकते में आ जाते हैं। बैतालपुर ऑयल भंडारण गृह की स्थापना 1994 में सबसे पहले इंडियन ऑयल ने की थी। इसके बाद 1996 में भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन तथा 1999 में हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने अपने-अपने भंडारण गृह की स्थापना की।
विज्ञापन

भारत पेट्रोलियम ने एलपीजी प्लांट को भी वर्ष 2006 में स्थापित कर दिया। इसके बाद क्षेत्र में अवैध कमाई होने लगी।
गोविंदपुर गांव निवासी राकेश मणि, गुड़री गांव के अनिल यादव, राकेश यादव, बढ़या गांव निवासी अरविंद यादव व बैतालपुर के बपून बरनवाल का कहना है कि सिरजम, ईंटवा, बैतालपुर, रुच्चापार तक के देवरिया-गोरखपुर मुख्य मार्ग को डेंजर जोन में शामिल किया जाना सुनिश्चित कर टैंकर चालकों को मुख्य मार्ग पर गाड़ी न खड़ी करने पर प्रशासन को रोक लगानी चाहिए।
गौरी बाजार के प्रभारी निरीक्षक नंदा प्रसाद ने कहा कि टैंकर चालकों की मनमानी को गंभीरता से लिया जाएगा।
पेट्रोलिंग कर सड़क पर वाहन खड़ा करने से रोका जाएगा। इसके बाद भी नहीं माने तो वाहनों का चालान किया जाएगा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें