देवरिया। बैतालपुर चीनी मिल चलाने की मांग को लेकर चीनी मिल चलाओ संघर्ष समिति का कलक्ट्रेट में बृहस्पितवार को 165वें दिन धरना जारी रहा।
धरने को संबोधित करते हुए संघर्ष समिति के अध्यक्ष बृजेंद्र मणि त्रिपाठी ने कहा कि बैतालपुर चीनी मिल की मांग को लेकर संघर्ष समिति को धरना-प्रदर्शन करते नौ वर्ष हो गए, मगर किसानों की मांग और मुख्यमंत्री की घोषणा दोनों पूरी नहीं हो सकी। किसानों ने कहा कि यदि चीनी मिल को जल्द चालू नहीं किया गया तो किसान आरपार की लड़ाई के लिए बाध्य होंगे।
इस दौरान राम प्रकाश सिंह, विकास दुबे, रत्नेश मिश्रा, बकरीदन, सुरेश सिंह, राम मदन, मंजू चौहान, सदानंद यादव, पन्नालाल पाठक, राजू चौहान, रामकिशोर चौहान, विकास आदि माैजूद रहे। संवाद